महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश लौट रहे ट्रक में सवार 8 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत, लगभग 50 घायल, MP के गुना में हुआ हादसा

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,281 हो गई है, जिनमें 47,480 सक्रिय हैं, 24,386 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2415 लोगों की मौत हो चुकी है।

ट्रक में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे सभी मजदूर

महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश में अपने घर लौट रहे आठ मजदूरों की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि लगभग 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मध्यप्रदेश के गुना कैंट थाना क्षेत्र में हुआ है। मजदूर एक ट्रक में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान गुना में ट्रक और बस में टक्कर हो गई। घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतक सभी आठ मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश अपने घर जा रहे थे