डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट भारत- चीन विवाद पर अमेरिका मध्यस्थता को तैयार

भारत-चीन के बीच बढ़ते सीमा विवाद को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता की पेशकश करते हुए कहा है कि अमेरिका भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के मुद्दे पर मध्यस्थता करने के वह लिए तैयार है।

इसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि ‘हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है अगर वो चाहें तो सीमा विवाद में अमेरिका मध्यस्थता करने को तैयार है।

हम आपको बता दें कि चीन की ओर से सैनिकों की संख्या बढ़ाने और बेस कैंप बनाने की खबरें मीडिया में आ रही हैं। ऐसे में भारत भी पूरी तरह से मुस्तैद है।