मॉस्को में विक्ट्री डे परेड में इंडिया की तीनों सेनाओं की टुकड़ी ने लिया हिस्सा, बोले रक्षा मंत्री, परेड में शामिल होना गर्व की बात

रूस में आयोजित विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर मॉस्को में हैं। मॉस्को में विजय दिवस परेड का आयोजन हो रहा है। इस परेड में भारत की तीनों सेनाओं की एक टुकड़ी भी भाग ले रही है। इसके अलावा इस परेड में चीन की सेना भी भाग ले रही है।

&

;

रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ’1941-1945 के देशभक्तिपूर्ण युद्ध में सोवियत लोगों की विजय की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मॉस्को में रेड स्क्वायर पर विजय दिवस परेड में भाग ले रहा हूं। मुझे गर्व है कि भारतीय सशस्त्र बलों की त्रि-सेवा टुकड़ी भी इस परेड में भाग ले रही है।’

माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह रूसी रक्षा के उच्च अधिकारियों से मिलेंगे और आने वाले महीनों में रक्षा उपकरणों की आपूर्ति की समीक्षा करेंगे। रूसी उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू के साथ चर्चा के दौरान वे एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली के वितरण के मुद्दे को उठा सकते हैं।

अहम डील पर हो सकती है चर्चा

पिछले तीन महीनों में राजनाथ सिंह का यह पहला विदेशी दौरा है. उम्मीद जताई जा रही है कि रक्षा मंत्री के इस दौरे पर भारत को कई महत्वपूर्ण हथियार मिल सकते हैं, जिसमें ै-400 एंटी मिसाइल सिस्टम भी शामिल है. माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह के इस दौरे के दौरान रूस के साथ चल रही डील को लेकर चर्चा होगी.