राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री की मुलाकात के बाद पाकिस्तान को ‘नो आर्म्स सप्लाई’ नीति पर कायम रूस, चीन के रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह के साथ बैठक की जताई इच्छा!

भारत और चीन बॉर्डर पर तनातनी अब भी जारी है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर हैं, जहां वो शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. राजनाथ सिंह की मुलाकात रूस के रक्षा मंत्री सर्गी से हुई. दोनों देशों के बीच एक ऐसा फैसला भी हुआ जो पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी है.

पाकिस्तान को बड़े हथियार की सप्लाई नहीं

दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई बैठक करीब एक घंटे से अधिक तक चली. जिसमें भारत की मांग पर रूस ने वादा किया कि वो पाकिस्तान के साथ No Arms Supply की पॉलिसी जारी रखेगा. यानी पाकिस्तान को किसी तरह के बड़े हथियार सप्लाई नहीं किए जाएंगे. वहीं बताया जा रहा है कि चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अहम बैठक से इतर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की इच्छा जताई है।

राजनाथ सिंह ने  गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर दी श्रद्धांजलि

इस मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में मौजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर श्रद्धांजलि दी. बता दें कि मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक हो रही है. यहां चीनी रक्षा मंत्री फेंग ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की अपील की है, हालांकि अभी भारत की ओर से इसे कन्फर्म नहीं किया गया है. इसके अलावा भारत के सुरक्षा से जुड़े मामलों पर रूस ने पूरे साथ का भरोसा भी दिया है. इस बैठक में रूस ने भारत के मेक इन इंडिया प्रोग्राम का समर्थन किया और अपनी ओर से योगदान की बात कही.