UN में झूठा डोजियर पेश करने पर भारत ने की पाकिस्तान की कड़ी आलोचना, कहा- झूठी कहानियां गढ़ना कोई नई बात नहीं

संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो गया है. संयुक्त राष्ट्र में  झूठा डोजियर पेश करने पर भारत ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान के लिए मनगढ़ंत और झूठी कहानियां गढ़ना कोई नई बात नहीं है। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र की ओर से गैरकानूनी करार दिए आतंकवादियों का सुबसे सुरक्षित पनाह देता है।

भारत के डोजियर देने के बाद पाकिस्तान ने दिया झूठा डोजियर

दरअसल, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिया गुटेरस को एक डोजियर दिया है, जिसमें वह भारत पर आतंकवाद भड़काने का आरोप लगा रहा है। भारत की ओर से यूएन के कुछ सदस्यों को नगरोटा मुठभेड़ से संबंधित एक डोजियर भेजा गया था, इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवाद का आरोप लगाते हुए अपना डोजियर भेजा है। पाकिस्तान के इस कदम का जवाब देते हुए भारत के प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से दिया गया झूठों का डोजियर शून्य विश्वसनीयता रखता है। हाल ही में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों ने भारत में घुसपैठ की थी, हालांकि सुरक्षा बलों न जम्मू कश्मीर के नगरोटा में मुठभेड़ में मार गिराया था।