प्रजापिता बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुखिया राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी के निधन पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, कहा- दादीजी का पूरा जीवन सादगी, सरलता और सौम्यता की मिसाल रहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रजापिता बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुखिया राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उनके निधन से आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दादीजी का पूरा जीवन सादगी, सरलता और सौम्यता की मिसाल रहा है। उन्हें मानव सेवा कार्यों के लिए सदा याद किया जायेगा। उनके निधन से आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके अनुयायियों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।