जापान में भूकंप के तेज झटके, टोक्यो में मापी गई 7.2 डिग्री भूकंप की तीव्रता

जापान की राजधानी टोक्यो भूकंप के तेज झटकों से दहल गई। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.8 मैग्निट्यूड मापी गई। यह जानकारी जापान के नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी ने दी।

तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी

उन्होंने बताया कि भूकंप को देखते हुए तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शाम 6.09 बजे दर्ज किए गए। भूकंप केंद्र जेएमए के अनुसार इससे करीब एक मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती हैं।