बिहार के प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ0 अमरकांत झा अमर के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, कहा- उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ एवं आई०एम०ए0 बिहार के अध्यक्ष डॉ0 अमरकांत झा अमर के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

विश्वस्तर पर बहुत सारे अवार्ड से सम्मानित थे झा

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ0 अमरकांत झा अमर जी चर्म रोग के प्रख्यात डॉक्टर थे। वे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अधीक्षक एवं प्राचार्य के पद पर अपनी सेवा दे चुके थे। अपनी लंबी सेवावधि में वे समाज के सभी तबकों खासकर कमजोर वर्गों के लिये निःस्वार्थ सेवा करते हुये उनके सुलभ इलाज के लिये हमेशा तत्पर रहे। चिकित्सीय सेवा के लिये उन्हें भारत से लेकर विश्वस्तर पर बहुत सारे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।