भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपा रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1.84 लाख नए मामले सामने आए हैं।
देश में 4 मई से आयोजित होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
कोरोना की बढ़ती रफ्तार को लेकर देश में 4 मई से आयोजित होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द, स्थगित या ऑनलाइन आयोजित करने की मांग बढ़ते जा रही है। परीक्षार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने पीएम मोदी से परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की।
कई राजनेताओं ने परीक्षा स्थगित करने की मांग की
वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अभिनेता सोनू सूद ने भी परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के मुद्दे पर मंथन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री, सचिव और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में प्रधानमंत्री सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के मुद्दे पर चर्चा करने वाले हैं।