सीआईएससीई ICSE (Indian School Certificate Examinations) और ISC (Indian School Certificate) की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय किया है।
जून में होगी परीक्षा की नई तारीखों पर अंतिम निर्णय
इस संबंध में काउंसिल की ओर से सूचना जारी कर दी गई है।काउंसिल ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा, कोविड-19 महामारी की भयावह स्थिति के कारण, ICSE बोर्ड कक्षा 10वीं और ISC बोर्ड कक्षा 12वीं की सत्र 2020-2021 की परीक्षाओं को बढ़ते कोविड-19 के मामलों के कारण स्थगित करने का निर्णय किया है। परीक्षा की नई तारीखों पर अंतिम निर्णय जून 2021 के पहले सप्ताह तक किया जाएगा