सीएम नीतीश कुमार ने सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के निधन पर जताया शोक, कहा – उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रंजीत सिन्हा 1974 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। उन्होंने सी0बी0आई निदेशक, आईटीबीपी  डीजी जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली थी।

उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति 

नीतीश कुमार ने कहा कि उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।