किसान ने गाय को पहनाया वीआर, वीडियो देख गाय ने बढ़ा दिया 5 लीटर दूध।

तकनीक का उपयोग करना केवल इंसानो को ही नहीं भाता। आजकल जानवर भी तकनीक को समझने लगे हैं और कहे तो तकनीक का प्रयोग उन्हें भी आनंद देता है। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो आते रहते हैं जो दर्शाते हैं कि तकनीक जानवरों पर भी अपना प्रभाव छोड़ता है। आज एक ऐसी ही घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

तुर्की के अक्सारे से एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक किसान अपनी गायों को वर्चुअल रियलिटी (वीआर) गॉगल्स (हेडसेट) लगाता हैं। इनमें गायों को हरे-भरे चरागाहों के वीडियो दिखाए जाते हैं। इन सुखद वीडियोज को देखने से गायों का तनाव कम होने लगा है। जिसके कारण वे हर दिन पांच लीटर दूध ज्यादा देने लगी हैं।

इंसान तो इंसान पर तकनीक अब जानवरों को भी धीरे धीरे अपना गुलाम बनाने लगा है। आनेवाले वक्त में तकनीक इस दुनिया पे हावी होगा। आनेवाला वक्त तकनीक का ही होगा। इंसानों की अहमियत से ज्यादा महत्व तकनीक को दिया जाएगा।