बिहार में बेखौफ दिखे दरिंदे ,बंदूक के बल पर मासूम से किया दुष्कर्म, थाने में शिकायत दर्ज करने पर पूरे परिवार को मारने की दी धमकी।

अहियापुर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही एक महिला से पिस्टल की नोक पर शनिवार को दुष्कर्म किया गया। दरिंदो ने उससे कहा कि पुलिस से शिकायत करने पर वह उसे जान से मार देंगे। डरी-सहमी महिला रविवार की शाम अहियापुर थाने पहुंची और पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने लगी। जिसके बाद पुलिस की गश्ती टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। हालांकि, देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है। वहीं के दूसरे गांव के रहनेवाले आरोपित ने शनिवार को शाम 7 बजे उसके कमरे में घुसकर पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म किया। वह रात में ही महिला थाने पहुंची थी, लेकिन अधिकारी के नहीं मिलने पर लौट गई। फिर रविवार को अहियापुर थाने पहुंची। पीड़िता का कहना है कि आरोपित काफी दबंग व आपराधिक प्रवृति का है। पूरे परिवार को मार डालने की धमकी देकर पूर्व में भी कई बार उसकी अस्मत लूट चुका है। पूरे परिवार की हत्या के डर से वह थाने नहीं जा रही थी।