अमेरिका में भी नीतीश कुमार का ‘सेक्स ज्ञान की गूंज, मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन बोलीं- अगर इंडियन होती तो बिहार जाकर….

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंगलवार को सदन में दिए गए बयान के बाद बवाल पसरा हुआ है। विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों ही जगह सीएम नीतीश कुमार ने अपने इस बयान की न सिर्फ माफी मांग ली, बल्कि खुद की निंदा भी की। बावजूद इसके नीतीश कुमार की कीड़ी- कीड़ी लगातार की जा रही है। पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मध्य प्रदेश की एक रैली में सीएम नीतीश कुमार को खूब सुनाया। वहीं अब एक मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस भी इस सियासी जंग में कूद गई है।

बिहार सेक्स के नाम पर दुनिया भर में चर्चा का विषय

एक बार फिर से बिहार सेक्स के नाम पर दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है। हाल ये है कि अमेरिका की जानीमानी सिंगर मैरी मिलबेन ने भी सीएम नीतीश कुमार के सेक्स ज्ञान वाले बयान की आलोचना की। लेकिन ये कोई पहली बार नहीं है जब सेक्स को लेकर बिहार की चर्चा दुनिया भर में हो रही हो। इससे पहले भी इसी मुद्दे को लेकर बिहार सुर्खियों में रहा है। एक बार वैशाली मैट्रिक में नकल की तस्वीरें दुनिया भर के समाचारों में छा गई थी। सेक्स के मुद्दे पर इसी साल दो बार बिहार की चर्चा दुनिया भर में हुई। हाल ये हो गया कि एडल्ट स्टार तक ने बिहार का जिक्र कर डाला।

मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री (पद) के लिए चुनाव लड़ती।’

नीतीश कुमार के बयान पर अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने कहा कि , ‘आज, भारत एक निर्णायक क्षण का सामना कर रहा है, यहीं बिहार में, जहां महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है। और मेरा मानना है कि इसका केवल एक ही उत्तर है… चुनौती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणियों के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। अगर मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री (पद) के लिए चुनाव लड़ती।’

नीतीश कुमार को अब इस्तीफा दे देना चाहिए

उन्होंने कहा कि- मेरा मानना है कि नीतीश कुमार को अब इस्तीफा दे देना चाहिए। मेरा मानना है कि भाजपा को महिलाओं को पावर देना चाहिए। ताकि वह इस मसले को लेकर सामने से नीतीश कुमार से सवाल कर सके। अब जरूरत है बिहार के जनता को कि वह अपना वोट और दिमाग दोनों बदले और किसी अच्छे राजनेता को मुख्यमंत्री बनाएं। आप बिहार के लोग और देश के लोगों को यह ताकत मिली हुई है कि वह महिलाओं को सम्मान करें और महिलाओं के पक्ष में मतदान करें।अब समय आ गया है कि बिहार के लोग अपने मतदान में परिवर्तन करें और एक अच्छे उम्मीदवार का चयन करें।