एक घंटे ठप रहने के बाद शुरू हुई सोशल मीडियो प्लेटफार्म X की सर्विस, पूरी दुनिया में सुबह करीब 11 बजे से हो गई थी ठप

एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की सर्विस ठप हो गई थी…. करीब एक घंटे तक ठप रहने के बाद पूरे विश्व में X के यूजर्स को काफी परेशानी हुई….अब प्लेटफार्म X फिर से शुरू हो गई है। ये प्लेटफॉर्म करीब एक घंटे डाउन रहा। इस कारण यूजर्स पोस्ट नहीं देख पा रहे थे। भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से X को एक्सेस करने में समस्या हो रही थी।

डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन थे प्रभावित

यूजर्स को पोस्ट की जगह एक मैसेज दिख रहा था जिसमें लिखा था ‘वेलकम टु X’। इससे प्लेटफॉर्म के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन प्रभावित हुए थे। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर.कॉम पर भी कई लोगों ने X के डाउन होने की जानकारी दी थी।

दुनियाभर में X के करीब 33 करोड़ यूजर्स

स्टैटिस्टा के अनुसार दुनियाभर में X के करीब 33 करोड़ यूजर्स हैं। अमेरिका में 9.5 करोड़ और भारत में इसके 2.7 करोड़ यूजर्स है। हर रोज करीब 50 करोड़ पोस्ट किए जाते हैं। इसे जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। 27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने इसे 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए होती है