मालदीव में विपक्षी पार्टियों ने राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की, भारत से विवाद पर कह दी ये बड़ी बात

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव और भारत के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए हैं…भारत से विवाद होने के बाद मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग उठने लगी है। मालदीव की विपक्षी पार्टी (मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी) के नेता अली अजीम ने कहा है कि हमें देश की फॉरेन पॉलिसी को मजबूत बनाए रखना है।

हमें पड़ोसी देशों को अलग-पड़ने से बचाना विपक्ष की प्रमुखता

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि हमें पड़ोसी देशों को अलग-पड़ने से बचाना है। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी से पूछा है कि क्यों वो मुइज्जू को हटाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे पूछा- क्या मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी?

नुकसान से उभर पाना काफी मुश्किल

दूसरी तरफ, मालदीव के पूर्व खेल मंत्री अहमद महलूफ ने कहा है कि भारत के बायकॉट का मालदीव की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा। मुझे चिंता है कि हमें नुकसान से उभर पाना काफी मुश्किल होगा।

प्रधानमंत्री मोदी पर मालदीव के सांसद की पोस्ट को लेकर विवाद पर मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी का कहना है यह राष्ट्रपति मुइज्जू के प्रशासन की नाकामी है। उन्होंने कहा हम एक छोटे देश हैं। हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि हमारी सीमाएं भारत के साथ लगती हैं।

भारत ने हमेशा हमारी मदद की

मरिया अहमद ने कहा-हमारी सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं समान हैं। भारत ने हमेशा हमारी मदद की है। चाहे रक्षा क्षेत्र हो या हमें उपकरण मुहैया कराने की बात भारत ने हमें अधिक सक्षम बनाने की कोशिश में हमारी मदद की है। मरिया ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये भारत 911 की कॉल की तरह है। जब भी हम मुसीबत में पड़े वो हमारी मदद के लिए आगे आया।

मालदीव के हाई कमिश्नर को किया था तलब

सोमवार को मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया गया था। इब्राहिम शाहीब साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान उसने सिर्फ 4 मिनट बात हुई। उनसे कहा गया कि इस मामले से दोनों देशों के रिश्ते बिगड़े हैं। इन्हें सुधारने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति मुइज्जू की है।

तीनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग

इसके अलावा उनसे कहा गया कि मालदीव सरकार PM मोदी और भारतीयों पर टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्रियों को बर्खास्त करे। इनकी सस्पेंशन काफी नहीं है। दरअसल, मालदीव सरकार के 3 मंत्रियों माल्शा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्लाह महजूम माजिद ने PM मोदी और भारत के खिलाफ टिप्पणी की थी। साथ ही भारत की टूरिज्म सेक्टर में फैसिलिटीज को लेकर भी कमेंट्स किए थे। 7 जनवरी को इन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।