अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में विमान क्रैश, मॉस्को जा रहा था विमान, कल रात रडार से हुआ था गायब

बड़ी खबर आ रही है अफगानिस्तान से…जहां अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में एक प्लेन क्रैश होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह प्लेन भारत से मॉस्को जा रहा था।  बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड के हवाले से जानकारी दी है कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जेबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया।

विमान के भारत का होने से इनकार किया

हालांकि, भारत के नागर विमानन महानिदेशालय के अधिकारियों ने विमान के भारत का होने से इनकार किया और बताया कि यह मोरक्को में रजिस्टर्ड डीएफ10 एयरक्राफ्ट था। फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं है।

पहले यह जानकारी मिली थी कि अफगानिस्तान में क्रैश हुआ प्लेन भारतीय पैसेंजर प्लेन था। हालांकि करीब आधे घंटे बाद मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई कि क्रैश हुआ प्लेन भारतीय नहीं था। साथ ही इसके रेगुलर पैसेंजर फ्लाइट होने को लेकर भी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई।

मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची एक टीम

इधर टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया है कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है। वहीं भारत सरकार की ओर से प्लेन क्रैश होने की खबर पर कुछ नहीं कहा गया है।

पैसेंजर प्लेन नहीं था

अफगानी मीडिया के हवाले से कहा गया था कि ये विमान भारत का है, ये मॉस्को जा रहा था। हालांकि, आधे घंटे के भीतर फिर ये जानकारी आई की ये पैसेंजर प्लेन नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कोई चार्टर्ड प्लेन हो सकता है