बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लंदन के साइंस म्यूजियम का किया दौरा, कहा-इसी तर्ज पर बनाएंगे पटना साइंस सिटी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लंदन के दौरे पर हैं जहां उन्होंने आज साइंस म्यूजियम लंदन का दौरा किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने इस म्यूजियम की विशेषताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा क पटना में बन रहे साइंस सिटी को लंदन साइंस म्यूजियम के अनुरुप ही बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा।

मुख्यमंत्री के साथ बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत कुमार भी मौजूद थे।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार 7 मार्च को इंग्लैंड गए हैं. मुख्यमंत्री को स्कॉटलैंड भी जाना है. जानकारी के अनुसार निवेशकों से भी नीतीश कुमार मुलाकात करेंगे. इसके अलगावा प्रवासी से भी मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है. वैसे इस दौरे के बाद कितने निवेशक बिहार आते हैं इसपर लोगों की निगाह टिकी रहेगी.