लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने की सलमान खान के घर पर गोलीबारी, हमलावर का चेहरा आया सामने

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान रविवार को सुबह से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके घर के बाहर दो लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हमलावरों ने सलमान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवा में तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अब इस घटना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के सदस्यों ने अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गुरुग्राम के कालू नाम का आरोपी इस मामले में शामिल है।

नए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सलमान के घर के सामने पहुंचने पर धीरे चलते हैं। वीडियो में बंदूक तीन बार डिस्चार्ज होते हुए दिखाई दे रही है। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा है और दूसरा अभिनेता के घर पर गोलियां चलाता है। जानकारी के मुताबिक दोनों हमलावर बाइक छोड़कर मुंबई से भाग गए हैं।।

यह हमला राजस्थान में बिश्नोई गिरोह से जुड़े रोहित गोदारा ने करवाया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस हमलावरों की पहचान करने में सफल रही है। संदिग्धों में से एक की पहचान विशाल के रूप में हुई, जिसे कालू नाम से जाना जाता है। कहा जा रहा है कि वह वह रोहित गोदारा के लिए काम करता है। रोहित राजस्थान के बिश्नोई गिरोह का सदस्य है