भारत बना दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी एकोनॉमी, फ्रांस और ब्रिटेन को पछाड़ा

अमेरिका के रिसर्च इंस्टीच्यूट वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की एक रिपोर्ट आने के बाद भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने यह कामयाबी ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़कर हासिल किया है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले साल 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़ दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आत्म निर्भर बनने की पहले की पॉलिसी से भारत अब आगे बढ़ गया है और वह एक ओपन मार्केट वाली अर्थव्यवस्था के रूप में डेवलप हो रहा है।

इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘जीडीपी के मामले में 2,940 अरब डॉलर के साथ विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। जीडीपी के मामले में भारत ने पिछले साल में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है।’’यहां बता दें कि ब्रिटेन की इकोनॉमी 2830 अरब डॉलर की है जबकि फ्रांस की अर्थव्यवस्था का आकार 2710 अरब डॉलर का है। क्रय शक्ति समता (PPP) के आधार पर भारत की GDP 10,510 अरब डॉलर है। यह जापान और जर्मनी से भी ज्यादा है। भारत में ज्यादा जनसंख्या के चलते प्रति व्यक्ति GDP 2,170 डॉलर है।