• होम
  • न्यूज़
    • इंटरनेशनल
    • भारत
    • राज्य
    • पोलिटिकल
    • क्राइम
  • एजुकेशन
  • बिज़नस
  • साइंस
  • कैंपस
  • Special Report
  • Exclusive Report
  • Blog
  • Video Story
×
Breaking News
2024-08-29 इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात 2024-08-20 दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव; 2024-08-20 Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR 2024-08-20 डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश 2024-08-20 कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
 Posted in Business

ट्विटर से विज्ञापन छीनने का बना खतरा,, ट्विटर की वित्तीय स्थिति पर पड़ेगा इसका असर……

 desktheshiftindia  November 11, 2022

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दिवालिया होने की आशंका जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अरबपति मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों से कॉल पर कहा कि दिवालिया होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मस्क ने दो हफ्ते पहले ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। क्रेडिट एक्सपर्ट्स ने तभी कह दिया था कि इस महंगे सौदे का ट्विटर की वित्तिय स्थिति पर सीधा असर पड़ने वाला है।

ट्विटर के दो बड़े एग्जीक्यूटिव्स योएल रोथ और रॉबिन व्हीलर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को मस्क के साथ ट्विटर स्पेस चैट को मॉडरेट किया, जहां विज्ञापनदाताओं के दूर होने की चिंताओं को शांत करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि रोथ और व्हीलर ने इसे लेकर पूछे गए सवालों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले गुरुवार को ट्विटर की चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ली किसनेर ने ट्वीट करके बताया था कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। इतना ही नहीं चीफ प्राइवेसी ऑफिसर डैमिन किरान और मुख्य अनुपालन अधिकारी मैरिएन फोगार्टी भी रिजाइन कर चुके हैं। इन इस्तीफों ने भी ट्विटर की खस्ता वित्तीय हालत की ओर इशारा किया है।

अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन का कहना है कि इन प्राइवेसी और अनुपालन अधिकारियों के इस्तीफे के बाद वह ट्विटर पर नजर रखे हुए है। इन इस्तीफों ने ट्विटर को रेगुलेटरी ऑर्डर के उल्लंघन के जोखिम में डाल दिया है। गुरुवार को ट्विटर कर्मचारियों के साथ मस्क की पहली बैठक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने खुद इस दौरान कहा कि कंपनी को अगले साल अरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है। हालांकि, ट्विटर की ओर से संभावित दिवालियेपन, एफटीसी चेतावनी या इस्तीफों को लेकर पूछे गए सवाल पर कोई जवाब नहीं आया है।

ट्विटर की भारतीय यूनिट को 32 करोड़ का नुकसान
ट्विटर की भारतीय यूनिट को 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वित्तिय वर्ष में करीब 32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ट्विटर इंडिया ने वित्तिय वर्ष 2020-21 में 7.76 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कर्मचारी खर्च 2020-21 में 43.25 करोड़ रुपये से रिपोर्ट किए गए वित्तिय वर्ष के दौरान तीन गुना बढ़कर 136.81 करोड़ रुपये हो गया था। हालांकि, ट्विटर इंडिया का राजस्व वित्त वर्ष 2021-22 में लगभग 82 प्रतिशत बढ़कर 156.75 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 86.36 करोड़ रुपये था।


दरअसल, मस्क के सौदे ने ट्विटर को निजी बना दिया है। प्लेटफॉर्म के बोर्ड को भंग कर दिया गया और सीईओ के रूप में उनकी एकतरफा शक्ति को बढ़ाया गया है। मस्क के पास ट्विटर का मालिकाना आते ही विज्ञापन देने वाले दूर जाने लगे। इससे कंपनी को हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान होने लगा। ट्विटर के पुनर्गठन की मस्क की योजना शीर्ष अधिकारियों की छंटनी के साथ शुरू हुई। कर्मचारियों को एक ज्ञापन में मस्क ने छंटनी का बचाव ट्विटर को स्वस्थ रास्ते पर रखने का प्रयास और कंपनी की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए दुर्भाग्य से आवश्यक के रूप में किया।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...

Related

Tagged it will affect the financial condition of Twitter., Threat of snatching advertisements from Twitter

इन्हें भी पढें

  • समायरा फैशन बुटिक एंड फैब्रिक वर्ल्ड का पाल शताब्दी मॉल में हुआ शुभारंभ
  • आज से बदल गए बैंक के कई सारे नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा इसका असर…
  • नौ महीने बाद GST संग्रह हुआ सबसे कम, जून में कुल 92,849 करोड़ रहा
  • दूरसंचार कंपनी उपभोक्ताओं को नंबर पोर्टेबिलिटी के अधिकार से वंचित नही कर सकती- दिल्ली उच्च न्यायालय।
  • आखिर एलन मस्क के आगे झुक गया ट्विटर, 13 दिन के संघर्ष के बाद मिली कामयाबी।
  • व्हाट्स एप इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर, कंपनी की नए प्राइवेसी पॉलिसी ना मानने पर भी अब नहीं होगा अकाउंट डिलीट
  • खाद्य तेलों के कीमतों में हुई जबरदस्त गिरावट, सरसो की किल्लत से आने वाले दिनों में बढ़ती दिखने लगी भारतवासियों की परेशानियां।
  • जो बाइडेन के शपथ लेते ही शेयर बाजार ने भी रचा इतिहास, पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के पार पहुंचा
  • Reliance Group के चेयरमैन अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से दिया इस्तीफा।
  • शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल, सेंसेक्स ने छुआ 39,000 का स्तर, निफ्टी 11,600 के पार, जानिए दिग्गज शेयरों का हाल
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्योग जगत से किया आह्वान, उद्योगों को अपनाना चाहिए सकारात्मक दृष्टिकोण
  • LPG घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नही वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घाटे

Post navigation

← अब कानून बदलने की है तैयारी, ग्रामीण इलाकों में मकान बनाने से पहले कराना होगा नक्शा पास जानिए आगे की और भी जानकारी…..
मुन्ना शुक्ला के घर कार्यक्रम में पहुंची थी अक्षरा सिंह चली थी ताबड़तोड़ गोलियां.. अक्षरा हो सकती है गिरफ्तार…. →

Recent Posts

  • इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
  • दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
  • Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
  • डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
  • कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश

Exclusive Report

अयोध्याधाम जंक्शन का नया भवन मंदिर के स्वरूप में रामनगरी की गरिमा का बना परिचायक, आवागमन मिला कर करीब एक लाख यात्रियों का भार उठाने की है क्षमता

 Central Desk  2023-12-29
रामनगरी की गरिमा के अनुरूप अयोध्याधाम जंक्शन का नया भवन मंदिर के स्वरूप में बन कर तैयार है। इस नए मंदिर का आकर्षण रात में रंग-बिरंगी रोशनी में बिखेरते हुए इस रेलवे स्टेशन की छत को और भी प्रेरित बनाता है। आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस नवीन...
Continue Reading...

Political

झारखंड में सियासी हलचल तेज, चुनाव तक मेरे पास तीन विकल्प’; आहत चंपई सोरेन बोले- JMM में हो रहे एकतरफा फैसले और अपमानजनक व्यवहार

 Dhananjay Kumar  2024-08-18
झारखंड के पूर्व सीएम और झामुमो नेता चंपई सोरेन को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा में शामिल होने की अफवाह के बीच झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि अपमान और तिरस्कार के...
Continue Reading...

Business

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का कार्ड सामने आया, जानिए इस कार्ड में क्या है खास

 Dhananjay Kumar
अंबानी परिवार के घर छोटी बहू आने वाली है। जी हां, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में...
Continue Reading...
  • Home
  •  Advertise with Us 
  • Team
  • Privacy Policy
  • About US

Categories

Blog Business Campus Corona Crime Education Entertainment Exclusive Report Health International IPL 2020 National Political Science Special Report Sports State Uncategorized Video Story न्यूज़

Subscribe to Blog via Email

Enter your email address to subscribe to this blog and receive notifications of new posts by email.

Join 17K other subscribers

Copyright © 2026 The Shift India -

 

Loading Comments...
 

You must be logged in to post a comment.

    %d