पटना: फतुहा का पुनपुन पुल बना चंबल की घाटी, शख्स को दिनदहाड़े मारी गोली

चंबल को अक्सर हम किताबों और कहानियों में पढ़ते आये हैं, लेकिन सूबे में अपराधियों ने इसे सच कर दिखाया है। हर रोज अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के पुनपुन पुल के पास की है, जहां अपराधियों ने एक शख्स को दिनदहाड़े गोलीमार दी।

पुल के पास खड़ा था युवक, अपराधियों ने मारी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा कि दीपक नाम का व्यक्ति जो पुनपुन पुल के पास एक मैदान में खड़ा था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी। वारदात स्थल से पुलिस ने तीन खोखे भी बरामद किये हैं। इधर वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गये, जिसकी तफ्शीश में पुलिस जुटी है।

रिपोर्ट: मुकेश कुमार