पटना में सुधा बूथ संचालक की हत्या पर गरमाई सियासत, राबड़ी देवी बोलीं ‘बिहार में राक्षसी राज का सबूत’

पटना में दिनदहाड़े एक सुधा बूथ संचालक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम पटना सिटी क आलमगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब संचालक दुर्गा मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। तभी घात लगाये अपराधियों ने उनपर हमला बोल दिया। संचालक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी।

मामूली विवाद के कारण की हत्या

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बूथ संचालक के साथ मोहल्ले के हीं एक युवक ने 100 रूपये के खुदरे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उनकी हत्या कर दी गयी है। पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।

राबड़ी देवी ने सरकार पर साधा निशाना

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “बिहार में राक्षसी राज का साक्षात सबूत। पटना में दिन दहाड़े महज 100 रुपए के लिए सुधा बूथ के संचालक की हत्या कर दी गयी। मृतक की बेटी ने बताया की पापा मंदिर में पूजा कर रहा थे तभी अपराधी ने सिर में गोली मार दी। क्या CM जानते है विगत वर्ष अपराध के आँकड़ो में कितनी वृद्धि हुई है?”