पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्‍कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

औरंगाबाद के दाऊद नगर में एक विवाहिता ने पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे पर शादी का प्रलोभन देकर  दुष्‍कर्म का आरोप  लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने वार्ड संख्या दो के निवासी पूर्व वार्ड पार्षद राम अवतार चौधरी के बेटे उत्कल कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बतादें कि दर्ज  प्राथमिकी में पूर्व वार्ड पार्षद, उनकी पत्‍‍‍‍नी समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया गया है।

तलाक के बाद सहानुभूति जता बनाता रहा संबंध

प्राथमिकी में विवाहिता ने कहा है कि उसकी शादी बालूगंज निवासी एक व्‍यक्ति से दस वर्ष पहले हुई थी। लेकिन पारिवारिक जीवन ठीक नहीं था।

इस दौरान उत्कल का उसके घर में आना-जाना रहता था। इसी बीच पिछले वर्ष (2020) में उसका अपने अपने पति से तलाक हो गया। जिसके बाद पूर्व वार्ड पार्षद का बेटा उत्कल उसके दुख में हिस्सेदार बन कर सांत्वना देने लगा। उत्कल ने शादी का झूठा आश्वासन दिया कि वह उससे शादी करेगा। विवाहिता ने कहा है कि वह उसके बातों में आ गई। उत्‍कल उससे संबंध स्‍थापित करने लगा। वही वह शादी की बात को वह टालता रहा। इसका जब विवाहिता ने विरोध किया तब माता-पिता की सहमति लेने की बात बोलकर शादी के लिए दिन निर्धारित करने के लिए कहा।

अपने घर में छोड़कर भाग गया आरोपित

प्राथमिकी के अनुसार इसके बाद उत्कल उसे पटना ले गया वहां किराये के कमरे में उसे रखा था। इस दौरान उसके साथ उसने दुष्‍कर्म किया। वहीं शादी के लिए काफी दबाव बनाने पर वह चर अप्रैल को अपने घर बालूगंज लेकर आया। साथही वह अपने घर में रखकर वह भाग गया। महिला ने आरोप लगाया है कि घर में रखने के बाद उत्‍कल के पिता पिता रामअवतार चौधरी ने गाली-गलौज की। राम अवतार चौधरी के अलावा उनकी पत्‍‍‍नी फूलवंती देवी, बालूगंज निवासी कमल किशोर उर्फ छोटू, संदीप चौधरी, सुदामा चौधरी, सोम चौधरी, कृष्णा चौधरी एवं शिव कुमार चौधरी ने भी गालीगलौज और बदसलूकी की। उसे घर से भी निकाल दिया। बतादें कि थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।