गया में बैटरी चोरी के आरोप में तीन नाबालिग बच्चों को नंगा कर घुमाया, छह लोग गिरफ्तार

पटना STF को बड़ी सफलता, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 कुख्यात अपराधी
Handcuffed man behind prison bars. Arrested criminal male person imprisoned.

गया में बैट्री चोरी के आरोप में तीन नाबालिग बच्चों को कुछ लोगों ने नंगा करके घुमाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 6 युवकों को गिरफ्तार किया है. बोधगया में तीन नाबालिग बच्चों के साथ ज्यादती करने का मामला प्रकाश में आया है। बैटरी चोरी करने के आरोप में भीड़ ने तीन बच्चों को नंगा करके सड़कों पर घुमाया है, जिसका वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में उसे वायरल कर दिया। बताया जा रहा है यह वीडियो बोधगया के भागलपुर मोहल्ले का है, जहां शनिवार को इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया। वीडियो से पता चल रहा है कि इस शर्मनाक घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है. हैरानी की बात है कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि इन तीनों बच्चों पर ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने का आरोप था। कई दिनों से भागलपुर मोहल्ले में बैटरी की चोरी हो रही थी, जिसके बाद मोहल्ले के एक घर में लगे सीसीटीवी के आधार पर तीनों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ कर पूछताछ कि गई तो तीनों के पास से आठ बैटरी बरामद हुई हैं।

क्या था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो शनिवार की है। ये तीनों नाबालिग पर ई रिक्शा की बैट्री की चोरी का आरोप था। गांव के एक व्यक्ति के ई रिक्शा की बैटरी चोरी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में तीनों लड़कों को ई रिक्शा से बैटरी चोरी करते देखा गया। इसमें इन लड़कों की पहचान कर ली गई। इसके बाद इन्हें पकड़ा गया। पूछताछ के बाद लड़कों की निशानदेही पर आठ बैटरी बरामद की गई। लोगों ने इन किशोरों को चोरी करने की सजा में नंगा करके सरेआम घुमाने का फैसला सुनाया। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को देने के बजाय लोगों ने खुद ही सजा देने का निर्णय लिया।