पूजा के बाद लावा डालने को हुआ विवाद, ग्रामीणों में पहले चले लाठी-डंडे फिर फेंका तेजाब

पटना STF को बड़ी सफलता, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 कुख्यात अपराधी
Handcuffed man behind prison bars. Arrested criminal male person imprisoned.

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके के माचाहा गांव में पूजा के बाद लावा डालने को लेकर हुए विवाद में ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर तेजाब से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पांच लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर पर पूजा का था आयोजन

इस बारे में त्रिवेणीगंज के पुलिस अधिकारी ने बताया कि रूपेश शाह के घर पर पूजा का आयोजन किया गया था। रिवाज के अनुसार उनके परिवार के सदस्यों ने पड़ोस में रहने वाले अनमोल यादव के घर के सामने और आसपास के इलाकों में मकई का लावा फैला दिया। जिसके बाद ग्रामीणों मैं अचानक विवाद छिड गया।

लावा डालने को लेकर हुआ पड़ोसियों में विवाद 

बताया जा रहा है कि रुपेश शाह के पड़ोसी अनमोल यादव ने मकई के लावे को फैलाने पर आपत्ति जताई। जिससे इन दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला तब बढ़ गया जब दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने अनमोल यादव के पक्ष वाले लोगों पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तेजाब की चपेट में आने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू में त्रिवेणीगंज के एक उप मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।