होटल में चल रही थी हुक्का ड्रग पार्टी, बॉलीवुड से जुड़े कई लोग भी शामिल, पुलिस के छापे में 22 लोग हुए गिरफ्तार

woman in white lace sleeveless dress holding clear wine glass
Photo by cottonbro on <a href="https://www.pexels.com/photo/woman-in-white-lace-sleeveless-dress-holding-clear-wine-glass-5020379/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

महाराष्ट्र के नासिक में एक होटल में देर रात तक चल रही पार्टी में पुलिस ने छापा मारकर 22 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि जिस होटल में छापा मारा गया, वहां देर रात तक हुक्के और ड्रग्स की पार्टी चल रही थी।

पुलिस ने कहा कि छापेमारी में गिरफ्तार लोगों में बॉलीवुड से जुड़े कई एक्टर और कोरियोग्राफर भी शामिल थे। इस मामले पर एसपी सचिन पाटिल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 22 लोगों में से 12 महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया देर रात हो रही पार्टी में ये लोग हुक्का और ड्रग्स ले रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक मुखबिर ने पार्टी की सूचना दी थी जिसके आधापर पर छापामारी की गई। पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए लोगों का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।