मगध महिला कॉलेज को मिला ISO प्रमाण पत्र, प्राचार्या ने कहा यह हमारे लिए गौरव की बात

मगध महिला कॉलेज के लिए 21 मार्च 2020 का दिन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि मानकीकरण के लिए बिहार के किसी भी पहले शिक्षण संस्था को आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाण पत्र कॉलेज के पठन-पाठन और प्रशासनिक गुणवत्ता को देखकर दिया गया है। इसके लिए फरबरी महीने में कॉलेज का इंस्पेक्शन किया गया था। और कई पैमानों के आधार कॉलेज को इसके लिए चयनित किया गया ।

इसके लिए फरबरी महीने में कॉलेज का इंस्पेक्शन किया गया था। और कई पैमानों के आधार कॉलेज को इसके लिए चयनित किया गया । अमेरिका के यूएई के कई मानकों के आधार पर मगध महिला कॉलेज को इस प्रमाण पत्र के लिए नामित किया गया।

इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार में काफी खुशी का माहौल है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि शर्मा ने कहा कि हम लगातार कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।और इससे हमें और हौसला मिला है।