बिहार के उपमुख्यमंत्री ने दिया युवाओं को बड़ा तोहफा, स्वास्थ्य विभाग जल्द ही करेगी 60 हजार पदो पर कर्मियों की नियुक्ति।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकारी नौकरी के लिए तैयारी में लगे युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। आरा में मेंटल हॉस्पीटल के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगी। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शुक्रवार को आरा में बिहार के पहले मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने साथ मिलकर अस्पताल का उद्घाटन किया गया। इस अस्पताल की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। अब जाकर उस हॉस्पीटल के भवन का निर्माण पूरा हुआ है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

अस्पतालों की बदलेगी अब सूरत….

बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान (बिमहास) के आरा में खुल जाने से मानसिक रोगियों को बड़ी सहुलियत मिलेगी। मरीजों को अब इलाज के लिए दूसरे राज्य में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब बिहार में जिला अस्पतालों की भी सुविधा बढ़ायी जाएगी। इसके लिए सरकार के द्वारा हर स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों को अपने काम और सुधार की सूची दी गयी है। उम्मीद है की तय कर्मियों द्वारा आवश्यक सुधार किए जायेंगे।

हर जिले में खोला जाएगा एक मेडिकल कॉलेज….

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को लेकर हमारे द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतरीन होंगी। इसके लिए मैन पॉवर की कमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर घोषणा की कि जिस तरह राज्य के हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जा रहा है। वैसे ही बिहार के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि ये मेडिकल कॉलेज राज्य सरकार के द्वारा खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को राज्य में आठ मेडिकल कॉलेज खोलना था। मगर अभी तक उसके लिए पैसे नहीं मिलें।