मध्य प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2022, एडमिशन राउंड वन की तारीक बढ़ा दी गई जानिए अब कब ले सकते है एडमिशन….

चिकित्सा शिक्षा विभाग ( डिएमइ ) ने मध्य प्रदेश नीट  यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए पहले राउंड के एडमिशन के लिए आखिरी तारीक बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 11 नवंबर तक एडमिशन ले सकते हैं।

इससे पहले एडमिशन के लिए आखिरी तारीख 4 नवंबर थी, जिससे एक वीक के लिए बढ़ाया गया है।  एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए पहले राउमंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से हुए थे और 20 नवंबर तक चलेंगे।  पहले राउंड की अलॉटमेंट का रिजल्ट 28 अक्टूबर को जारी हो चुका है।

इसी बीच एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। अधिकारिक शेड्यूल की मानें तो रजिस्ट्रेशन 17 नवंबर को प्रोसेस शुरू होगा और 20 नवंबर तक चलेगा।