BIG NEWS : भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प, दोनों तरफ के सैनिकों के घायल होने की खबर

सिक्किम के पास बॉर्डर पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की खबरें आ रही है। भारतीय सेना (Indian Army) के सूत्रों के मुताबिक उत्तरी सिक्किम में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। यह झड़प ना कुला सेक्टर में हुई है। खबरों के मुताबिक दोनों ही तरफ के लगभग आधा दर्जन सैनिक घायल हुए हैं। ये घटना नाकूला सेक्टर के पास की है, जोकि 5 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक इस झगड़े को स्थानीय स्तर के सुलझा लिया गया। साथही दोनों ओर के सैनिक अपनी-अपनी पोस्ट पर वापस लौट गए। बता दें कि सीमा विवाद के चलते सैनिकों के बीच ऐसे छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं। लेकिन इस तरह की घटना काफी लंबे समय के बाद हुई है। गौरतलब है कि थोड़ी देर बाद इस्टर्न कमॉड की तरफ से आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।