भारतीय उच्चायोग लापता दो कर्मचारियों पर पाक का आया बयान कहा एक्सीडेंट के मामले में की गई गिरफ्तारी

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी आज सुबह लापता थे अब पाकिस्तान ने यह कहा है कि एक्सीडेंट के मामले में दोनों कर्मचारियों की गिरफ्तारी की गयी है। दूसरी ओर भारत को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पाकिस्तान की ये दलील गलत है और पाकिस्तान झूठ बोल रहा है।

दरअसल पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों के लापता होने की खबर आने के बाद उच्चायोग के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया। विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो लापता भारतीय कर्मचारियों के मामले को उठाया इसके बाद देर शाम पाकिस्तान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान कि दोनों कर्मचारियों की गाड़ी से एक युवक का एक्सीडेंट हुआ है और इसी मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है।