भारत ने ऐसा क्या किया कि भारत के राष्ट्रपति और PM मोदी को फॉलो करने लगा “व्हाइट हाउस”

व्हाइट हाउस के बारे में तो आपको पता हीं होगा। खास बात ये कि व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी और अमेरिका के प्रशासन के प्रमुख व्यक्तियों को हीं फॉलो करता है। लेकिन भारत ने कोविड-19 महामारी के संकट के वक्त अमेरिका के लिए जो किया है, उसके बाद व्हाइट हाउस भी भारत का मुरीद हो गया है। भारत ने अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन देना शुरू किया तो अब व्हाइट हाउस भी भारत का ‘फॉलोवर’ हो गया है। व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को फॉलो करना शुरू किया है।

खास बात ये है कि व्हाइट हाउस अपने ट्विटर अकाउंट पर सिर्फ 19 हैंडल को फॉलो करता है। उसमें से सिर्फ 5 ही विदेशी हैंडल हैं और ये सभी भारतीय हैं।

व्हाइट हाउस अब ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास को फॉलो किया है। इनके अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो किया गया है।