जानिए… कहां एक महिला ने अपने ही पति पर लगाया संगीन आरोप ? पति करता है अप्राकृतिक दुष्‍कर्म और नाजुक अंग पर डालता है मिर्च पाउडर…

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ करता है अप्राकृतिक दुष्‍कर्म और नाजुक अंग पर डालता है मिर्च पाउडर इतना ही नही महिला ने और भी कई संगीन आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

बता दें की खबरों के अनुसार यह मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहाँ की महिला ने आरोप लगाया है, कि एक मई 2014 में उसकी शादी हुई थी। 17 अक्टूबर 2015 और 5 मई 2018 में दो बेटियों ने जन्म लिया। इसके बाद पति का चचेरी बहन से अवैध सम्बंध हो गया। पति ने घरेलू हिंसा करने के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया गया कि पति ने मेरे गहने को अपने प्रेमिका को दे दिया इस दौरान मेरे ऊपर उत्पीड़न होता रहा। गौरतलब है कि पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी की तलाश जारी,जल्द ही होगी गिरफ्तारी

मामले पर प्रभारी निरीक्षक सहजनवा संजय कुमार मिश्र ने कहा कि यह मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि विवाहिता ने पति पर गम्भीर आरोप लगाए हैं, मामले की जांच कराकर पीड़िता की तहरीर पर उसके पति पर 498 A, 377, 506, वह 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, तथा आरोपी की तलाश जारी है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।