सीधे खबर पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
The Shift India The Shift India सच कड़वा है
  • State
  • National
  • Political
  • Corona
  • Crime
  • International
  • Education
  • Entertainment
होम › Business

व्हाट्स एप इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर, कंपनी की नए प्राइवेसी पॉलिसी ना मानने पर भी अब नहीं होगा अकाउंट डिलीट

Central Desk May 7, 2021, 9:43 pm · 2 मिनट में पढ़ें
व्हाट्स एप इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर, कंपनी की नए प्राइवेसी पॉलिसी ना मानने पर भी अब नहीं होगा अकाउंट डिलीट

व्हाट्स एप इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। सोशल मीडिया चैटिंग प्लेटफॉर्म ने बड़ा फैसला करते हुए कहा है कि अब 15 मई के बाद भी उन लोगों का अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा जो प्राइवेसी पॉलिसी को नहीं मानते। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से व्हाट्स एप प्राइवेसी पॉलिसी एक बड़ा विवाद चल रहा था। जिसपर आखिरकार कंपनी ने विराम लगाकर आम लोगों को बड़ी राहत दी है। वहीं व्हाट्स एप ने कहा है कि कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में नए रिमाइंडर्स जारी करेगी।

बतादें कि इससे पहले वॉट्सऐप की ओर से प्राइवेसी पॉलिसी को इंट्रोड्यूस करने के बाद से इसके स्वामित्व वाली कंपनी फेसबुक को लगातार विरोध का सामना करना पड़ रही थी। जिसकी वजह से कई यूजर्स वॉट्सऐप की जगह सिग्नल और टेलीग्राम ऐप पर शिफ्ट हो रहे हैं और इन ऐप्स के यूजर्स लगातार अभी भी बढ़ रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले वॉट्सऐप ने जब अपने यूजर्स को प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में जानकारी दी थी तब बताया गया था कि , सभी यूजर्स को 8 फरवरी तक इसे एक्सेप्ट करना होगा। ऐसा न करने पर यूजर्स के अकाउंट को डिलीट कर दिया जाएगा। हालांकि वॉट्सऐप के पॉलिसी में बदलाव किए जाने के बाद लोग लगातार इसका विरोध कर रहे थे। बढ़ते विरोध के कारण वॉट्सऐप ने डेडलाइन को बढ़ाकर 15 मई कर किया था।

क्या है व्हाट्स एप की प्राइवेसी पॉलिसी

व्हाट्स एप ने जनवरी के पहले हफ्ते में अपने नए प्राइवेसी पॉलिसी को इंट्रोड्यूस किया था जिसे सभी यूजर्स को 8 फरवरी तक एक्सेप्ट करने को कहा गया था लेकिन विवाद को देखते हुए कंपनी ने इसे बदल कर 15 मई कर दिया। ऐसा न करने पर वॉट्सऐप ने कहा था कि यूजर्स के अकाउंट डिलीट करकर दिए जायेंगे। नई पॉलिसी के अनुसार वॉट्सऐप यूजर का नाम, पता, फोन नंबर, लोकेशन समेत कई जानकारी को इकट्ठा करने के साथ, उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के साथ साझा करती जिससे यूजर्स को उनके रूचि के हिसाब एडवर्टाइजमेंट दिखाया जा सके। सरल शब्दों में यह कहा जा सकता है कि वॉट्सऐप यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करती जिस लेकर कई यूजर्स ने इसका विरोध किया और दूसरे प्लेटफॉर्म पर चले गए। लेकिन अब वॉट्सऐप की डेडलाइन 15 मई के बाद भी उन लोगों का अकाउंट डिलीट नहीं किया इस बात से कई यूजर्स ने राहत की सांस ली होगी।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…

Related

Big news for users of Whats appeven if the company does not accept the new privacy policythe account will no longer be deleted.

Central Desk

इनकी सभी खबरें →

इसी विषय पर

Business →
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का कार्ड सामने आया, जानिए इस कार्ड में क्या है खास
Business

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का कार्ड सामने आया, जानिए इस कार्ड में क्या है खास

अंबानी परिवार के घर छोटी बहू आने वाली है। जी हां, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे…

June 27, 2024
एलोन मस्क की टेस्ला भारत के गुजरात में अपनी पहली  फैक्ट्री करेगी स्थापित, 2024 में वाइब्रेंट गुजरात इवेंट के दौरान घोषणा की है संभावना
Business

एलोन मस्क की टेस्ला भारत के गुजरात में अपनी पहली फैक्ट्री करेगी स्थापित, 2024 में वाइब्रेंट गुजरात इवेंट के दौरान घोषणा की है संभावना

एलोन मस्क के लिए भारत में टेस्ला की फैक्ट्री स्थापित करने की यह घोषणा बड़ी खुशखबरी है। इससे भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में नए दिशानिर्देश मिल सकते हैं और…

December 29, 2023
पटना में दो दिवसीय  सीपीएसई स्तर विक्रेता विकास कार्यक्रम सह औद्योगिक प्रदर्शनी का किया आयोजन, कार्यक्रम में 130 से अधिक एमएसएमई प्रतिभागियों ने भाग लिया
Business

पटना में दो दिवसीय  सीपीएसई स्तर विक्रेता विकास कार्यक्रम सह औद्योगिक प्रदर्शनी का किया आयोजन, कार्यक्रम में 130 से अधिक एमएसएमई प्रतिभागियों ने भाग लिया

पटना :  भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई–विकास कार्यालय, पटना द्वारा पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड पूर्वी क्षेत्र-1, मुख्यालय, पटना के संयुक्त रूप से पटना…

December 28, 2023
The Shift India
The Shift India
सच कड़वा है

क्या बदला, क्यों बदला और आप पर क्या असर। सीधी, साफ़ और भरोसेमंद खबरें।

हमारे बारे में
डेस्क
© 2026 The Shift India shiftindia.com
होम ब्रीफ
%d