सरकार ने प्रतिबंधित किये 20 youtube चैनलस, फैला रहे थे देश में नफरत और झूठी खबर ….

सूचना और प्रसारण मंत्रालय दिल्ली ने मंगलवार को 20 यूट्यूब चैनल और दो न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक करने का  आदेश जारी किया। सुचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से यह बताया गया था कि यह चैनल देश विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें समाज में फैला रहे थे।

मंत्रालय की तरफ से कहा गया था कि इन चैनलों के द्वारा कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों, किसान आंदोलन, सीएए-एनआरसी, राम मंदिर, जनरल बिपिन रावत जैसे अन्य कई विषयों पर सोची समझी रणनीति के तहत समाज में विभाजनकारी खबरे प्रकाशित की जा रही थी.

अमर उजाला में प्रकशित एक खबर से हमें मालूम चला कि 20 यूट्यूब चैनलों को भारत विरोधी कंटेंट पोस्ट करने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। उनमें अधिकतर चेनलों का संचालन पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाला एक समूह पाकिस्तान ग्रुप (एनपीजी) चला रहा था। इन चैनलों के करीब 35 लाख सब्सक्राइबर थे और इनके वीडियोज में 55 करोड़ व्यूज भी मिले थे। खुफिया एजेंसियों की मानें तो नया पाकिस्तान ग्रुप के कई यूट्यूब चैनल खुद पाकिस्तान के लोकप्रिय न्यूज चैनलों के एंकर ही संचालित कर रहे हैं और वहां बैठे हजारों लोग भारतीय नागरिक की पहचान बनाकर इन चैनलों के कंटेंट को साझा करते हैं।

जिन youtube चेनलों को सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय के द्वारा  कल बैन किया गया उनकी कुछ सूचि निम्नलिखित है-

1.Fictional                                                      11.Mohsin Rajput Official

2.Historical Facts                                           12.Kaneez Fatima

3.Punjab viral                                                 13.Sadaf Durrani

4.Naya Pakistan Global                                 14.Mian Imran Ahmad

5.The Punch Line                                          15.Najam Ul Hassan Bajwa

6.Cover Story

7.Go Global eCommerce
8.Junaid Haleem Official

9.Tayyab Hanif

10.Zain Ali Official