जानिए आपके लिये कैसा रहेगा यह सप्ताह, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपका व्यवहार सप्ताह के शुरवात में सकारात्मक रहने वाला है। आप अपने पसंदीदा कार्य में व्यस्त रहने वाले हैं। इससे मन प्रसन्न होगा और भविष्य के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्य करते समय उसकी जांच करते चलें, वर्तमान में गलती नौकरी के लिए ठीक नहीं होगी। व्यापारी वर्ग मुनाफे को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन निराशा होने की जरूरत नही है आपके लगन और परिश्रम से सफलता आपके हाथ लगेगी। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित दिख सकते हैं। ऐसे में महामारी को देखते हुए अपनी तरफ से कोई भी लापरवाही न बरतें। मकान बनाने हेतु लोन के लिए अप्लाई करने वालों को अगले सप्ताह इसकी प्लानिंग करनी चाहिए। आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस मकर संक्रांति भगवान सूर्य को अर्घ्य देना आपके लिए फलदायक सिद्ध होगा। संभव हो तो किसी गरीब परिवार को गेहूं का दान करें।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास कम रहने वाला है। लेकिन चिंता न करें क्योंकि, ग्रहों का सहयोग मिलने से कार्य नहीं बिगड़ने वाले। सूर्यनारायण के उत्तरायण होते ही भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग उधार लेन-देन से बचें, तो वहीं सप्ताह के अंत तक बड़े सौदे हाथ लगने की संभावना है। सेहत में बीपी के मरीज क्रोध से बचकर रहें। अधिक क्रोध करने से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। घर में सजावट या जरूरत के सामान की खरीदारी करना लाभप्रद रहेगी। नए संबंध बनने की संभावना है, बशर्ते आपको पहल करनी पड़ सकती है। अगर आप अपनी पसंद के व्यक्ति को डेट करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विवाहित जोड़े एक साथ समय बिताएंगे और एक-दूसरे के भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। जरूरत मंदो को भोजन कराने से आपके जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।

मिथुन- का, की, कू, के, को,घ, ङ, छ,

इस सप्ताह मजबूत मानसिकता के साथ काम करते हुए आप कठिन विषयों को सुलझाने में सफल रहेंगे। सूर्य संक्रांति के साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावनाएं हैं। छूटी हुई पूजा-पाठ पुनः शुरू कर सकते हैं। ऑफिशियल कार्यों को प्लानिंग के अनुसार करें, जिससे कार्यों में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। जो लोग व्यापार में बदलाव करने की सोच रहे हैं, वह योजनाएं बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में शुगर के मरीजों को सतर्क रहना होगा। बिगड़ी दिनचर्या से तबीयत खराब होने की आशंका है। दांपत्य जीवन में अहंकार के टकराव से बचें  किसी भी बात को  लेकर राई का पहाड़ न बनने दें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आपका प्रियतम आपके लिए कुछ अनोखा कर सकता है जिससे आपका दिन बन जाएगा। अपने पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं और उन्हें भी स्पेशल फील कराएं। विवाहित जोड़ों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मकर सक्रांति के दिन चूड़ा-दही का दान करें।

कर्क- ह, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस सप्ताह आपको कुछ नए फैसले लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में सलाहकारों की मदद लेना सही साबित होता नजर आ रहा है। ऑफिस में महिला सहकर्मी के द्वारा कार्य पूर्ण हो सकते हैं। सरकारी दस्तावेजों को पूरा करने में आप व्यस्त रह सकते हैं। सेहत में मुंह व स्किन से संबंधित बीमारियों के प्रति अलर्ट रहना होगा। अभिभावक छोटे बच्चों पर ध्यान दें गिर कर मुंह में चोट लगा सकते हैं।  घर के अटके कार्य भी 14 तारीख के बाद से बनते नजर आएंगे। पिता से आर्थिक सहायता मिलेगी। अपने वर्तमान संबंधों को लेकर आपके मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। एक तरफ आप उस खास व्यक्ति के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन साथ ही आप अपनी शर्तों पर जीने की आजादी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। कुछ समय लें और तय करें कि आपके लिए क्या अधिक महत्वपूर्ण है। विवाहित जोड़ों को अपने साथी के समर्थन को स्वीकार करने और पहचानने की आवश्यकता है।मकर संक्रांति के दिन गंगाजल को पानी में मिलाकर नहाना चाहिए, और कुछ मीठे का भी दान करें।

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस सप्ताह मानसिक रूप से खुद को हल्का और फुर्तीला महसूस करेंगे। सूर्य के उत्तरायण के बाद जहां एक ओर आध्यात्मिक चीजों में मन लगेगा तो वहीं दूसरी ओर अच्छे लोगों से मुलाकात भी होगी। नौकरी से संबंधित शुभ सूचना प्राप्त होने के योग्य दिख रहे हैं। कार्य में अच्छे प्रदर्शन के चलते मान-सम्मान प्राप्त होगा और बॉस से प्रशंसा भी मिलेगी। व्यापार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहें हैं तो इस बार रुक जाएं। क्योंकि यह समय आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ नही दिख रखा। सेहत को देखते हुए इस बार खान-पान व अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। घर में धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है और पुराने रुके हुए कार्य भी संपन्न होते दिखाई देंगे।मनचाही संतुष्टि पाने के लिए आपको नई सोच अपनाने की जरूरत है। प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा। आपको अपरंपरागत होकर चीजों को नए तरीके से करने की आवश्यकता है। अपने साथी की मनपसंद चीजें उन्हें बनाकर खिलाएं। विवाहित जोड़ों को अपने भविष्य के लक्ष्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए और चर्चा करनी चाहिए कि क्या उनके लिए सही है। मकर संक्रांति के दिन तिल के लड्डू का दान करना आपको बेहतर फल देगा।

कन्या- पा, पी, पू, पे, पो,ठ,ढो,ण, ष

इस सप्ताह ज्ञान में वृद्धि होगी, लेकिन ध्यान रहें ज्ञान दूषित न हो यानी जो भी सीखें वह किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए हो। मकर संक्रांति के दिन से कोई भी एक नकारात्मक चीज को छोड़ने का संकल्प लेंगे। जो लोग मैनेजमेंट से जुड़े हैं, वह इस सप्ताह सक्रिय रहेंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को लीगली डक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से पूर्व एक दूसरे से सलाह कर लेनी चाहिए अन्यथा बेवजह परेशानी खड़ी हो सकती है। जिन लोगों को थायराइड की समस्या है उनको खान-पान के साथ-साथ दिनचर्या में योग व व्यायाम को अवश्य शामिल करना चाहिए। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे तथा एक दूसरे को समय देंगे। सामाजिक मेलजोल के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी कार्यक्रम या पार्टी में शामिल होने की योजना बनाएं। आप अपने करीबी के साथ प्यार और रिश्तों के बारे में विस्तार से बात करेंगे जो बहुत मजेदार होगा। लवर किसी भी बहस में न पड़ें। कोई विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए अपने कूटनीतिक कौशल का उपयोग करें। मां दुर्गा का पूजा करना आपके लिए फलदायक सिद्ध होने वाला है।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस सप्ताह दिमाग में आ रहे विचारों को महत्व देंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अलर्ट रहने की आवश्यकता है, कार्यों में गलती अपमान जनक स्थितियां खड़ी कर सकती है। निवेश की प्लानिंग सफल और लाभकारी रहेगी। व्यापारी वर्ग कलात्मक बोली का अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे लेकिन ध्यान रहें, ग्राहकों से विवाद न हो। हेल्थ में आंखों से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहें, समस्या यदि पहले से चल रही है तो अनदेखा करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। संतान की पदोन्नति का समय चल रहा है। सप्ताह भर रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गहरे भावनात्मक बंधन की अपेक्षा न करें क्योंकि यह आपसे दूर हो सकता है। बाहर जायें और अपने आप को समझे। विवाहित जोड़ों को निर्णय लेते समय तार्किक और शांत रहने की आवश्यकता है ताकि वे होशपूर्वक सही रास्ता चुन सकें। मकर संक्रांति जैसे शुभ समय पर आपको अनाज का दान करना चाहिए।

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस सप्ताह जहां एक ओर धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा, तो वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद की मदद करेंगे। सूर्यनारायण की आराधना करें, तो साथ ही मकर संक्रांति से प्रतिदिन उनको जल का अर्घ्य देने से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश से संबंधित नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता हाथ लग सकती है। ऑफिशियल स्थिति इस सामान्य रहने वाली है।  होटल रेस्टोरेंट का व्यापार करने वाले देश, काल परिस्थिति के हिसाब से व्यापार को अपडेट करते चलें। स्वास्थ्य  हृदय रोगियों को भी इस सप्ताह सचेत रहना होगा, ऐसे में अधिक चिकनाई युक्त भोजन के सेवन से परहेज जरूरी है। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। ससुराल पक्ष की ओर से अशुभ समाचार मिलने की आशंका है।आपके रिश्ते में शांति और स्थिरता रहेगी। लवर बौद्धिक और भावनात्मक स्तर पर एक-दूसरे से जुड़ने की कोशिश करेंगे। आप  रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे क्योंकि ऐसा लगता है कि यह आपके जीवन में नए आयाम जोड़ रहा है।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

इस सप्ताह की शुरुआत में कार्य न बने तो निराश न हो बल्कि कार्य को पुनः बनाने पर ध्यान दें।  मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर पूजा-पाठ करना उपयुक्त रहेगा, किसी जरूरतमंद को भोजन की व्यवस्था करानी चाहिए। नौकरी में स्थितियां ठीक न हो तो शांत रहें, बॉस के साथ किसी भी तरह का वाद-विवाद नौकरी में मुश्किलें पैदा कर सकता है।  नए व्यापार की शुरुआत करने वालों को नफा- नुकसान देखकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सेहत में सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस से संबंधित कोई दिक्कत होने की आशंका बनी हुई है, अगर यह समस्या पहले से है तो सचेत रहें।परिवार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, ऐसे में वरिष्ठों की राय को महत्व दे। बाहर जाएं और अपने प्रियतम के साथ कुछ समय बिताएं। आपके दिनचर्या के कारण आपका रिश्ता थोड़ा ठहर सकता है। आपको नए लोगों से मिलने और अपने प्रेम जीवन में नई ऊर्जा प्रवाहित करने की आवश्यकता है। प्रतिबद्ध जोड़ों को पुराने मुद्दों को उठाने से बचना चाहिए और नए सिरे से शुरुआत करनी चाहिए।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

इस सप्ताह कार्यों को एक नयी दिशा देंगे जिससे सामाजिक रूप से ख्याति बढ़ेगी। कम्युनिकेशन गैप को भरना होगा, ऐसे में जिनसे बहुत दिनों से बात नहीं हुई है उनसे संपर्क करना चाहिए। सूर्यनारायण के उत्तरायण होने पर आपको कुछ दान पुण्य करना चाहिए ऐसे में जरूरतमंद परिवार के लिए कोई एक अनाज की व्यवस्था कराएं। ऑफिस में सभी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। व्यापारी वर्ग विवादों से दूरी बनाकर चलें, क्योंकि ग्राहकों के सामने आपका फीडबैक खराब हो सकता है। 13 तारीख के बाद कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट व दवाइयों का सेवन उसकी एक्सपायरी डेट चेक करके ही यूज करें, अन्यथा एलर्जी व सूजन की समस्या हो सकती है। छोटी बहनों को कोई उपहार दे सकते हैं।आपको अपने लवर की बातों पर ध्यान देना चाहिए। साथी की बात सुनकर आप भावनात्मक सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं और संबंध भी बेहतर होंगे और यह सर्वांगीण सुख में तब्दील हो जाएगा। शब्दों के बजाय अपनी बॉडी लैंग्वेज से अधिक संवाद करें। विवाहित जोड़ों को अपने साथी के प्रति दयालु होना चाहिए और अपनी मांगों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस सप्ताह जिम्मेदारियों का भार महसूस हो सकता है। ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए एक्टिव रहने की सलाह है। मकर संक्रांति के दिन यदि आप किसी को भोजन करा सकें तो अच्छा होगा। बैंक सेक्टर में कार्यरत लोग कुछ परेशान नजर आएंगे। ऑफिशियल कार्य को बारीकी से पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है, पुराने निवेश लाभ के रूप में मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कफ सम्बन्धी समस्याओं से इस सप्ताह सावधान रहने की आवश्यकता है, सर्द-गर्म से भी बच कर रहें। वहीं दूसरी ओर घर की बुजुर्ग महिला को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो तो उनका ध्यान रखें। जीवनसाथी के पदोन्नति का समय चल रहा है। अपने साथी को और अधिक विस्तार से जानें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं। उनसे पूछें कि उन्हें क्या पसंद है, उनकी असुरक्षाएं और भविष्य में वे किस तरह का जीवन चाहते हैं। यह आपसी आत्म-खोज में मदद करेगा और अपनी अनुभूतियों को साझा करने से बहुत मदद मिलेगी। विवाहित जातकों को गलतफहमी से बचने के लिए स्पष्ट रूप से संवाद करने की आवश्यकता है।

मीन- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस सप्ताह कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत नहीं बल्कि धैर्य और समझदारी की आवश्यकता पड़ेगी। सूर्यनारायण के उत्तरायण होते ही दिनचर्या नियमित करने की सलाह है। इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद भी कर सकते हैं। ऑफिस में कार्य करने में मन लगेगा साथ ही सफलता भी प्राप्त होगी। व्यापारियों को बड़े निवेश से लाभ होगा या उनकी कोई बड़ी डील भी पक्की हो सकती है। सेहत में फलों और स्प्राउट आदि का अधिक सेवन करें, संभव हो तो रात का भोजन कम करें या त्याग दें। यदि नाश्ता व खाने का टाइम सही नहीं है तो जल्द ही इस ठीक कर लें। सदस्यों के साथ मिलकर सत्संग करने से आपस में प्रेम बढ़ेगा। अपने जीवन के बारे में यथार्थवादी बनें और स्थिर रहें। एक ऐसे आदर्श की तलाश करना बंद करें जो मौजूद नहीं है। यह आपको अपने सच्चे प्यार से मिलने से दूर ले जाएगा। बाहर जाएं और नए लोगों से मिलें और अपने जीवन में आनंद और उत्सव का एक तत्व जोड़ें। विवाहित जोड़ों को अपने रोमांटिक पक्ष को सामने लाने और अपने साथी की सराहना करने की आवश्यकता है।