उतर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान यूपी-बिहार सीमा की मेहरौना चेकपोस्ट पर एक पिकअप वाहन को पकड़ा…पुलिस ने वाहन के तहखाने को काटकर 25 पेटी शराब बरामद की…

उतर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान यूपी-बिहार सीमा की मेहरौना चेकपोस्ट पर एक पिकअप वाहन को पकड़ा…पुलिस ने वाहन के तहखाने को काटकर 25 पेटी शराब बरामद की…

उतर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान यूपी-बिहार सीमा की मेहरौना चेकपोस्ट पर एक पिकअप वाहन को पकड़ा। पुलिस को झांसे में लेने के लिए गाड़ी पूरी खाली थी। गाड़ी पर सामने स्वामी शिवनारायण महाराज लिखा हुआ था। पुलिस ने वाहन के तहखाने को काटकर 25 पेटी शराब बरामद की। वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी ड्राइवर संतोष महतो को पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

19 जनवरी को जब मेहरौना चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे, उस दौरान एक पिकअप लोडर गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने रोका पीछे देखा तो वाहन पूरी तरह से खाली था। उसे जाने का इशारा किया तभी उनकी निगाह चेसिस पर पड़ी, जिसके ऊपर बनी बॉडी कुछ ऊंची महसूस हुई तो पुलिस ने वाहन को फौरन रोक लिया और जब चेचिस को ध्यान से देखा तो पता चला कि इसमें अलग से चेंबर बनाया गया है।

पुलिस ने चेंबर को गैस कटर से कटवाकर देखा तो उसमें 25 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब रखी हुई थी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो ड्राइवर ने बताया कि वह बलिया जिले से लेकर आ रहा है, उसे इस शराब को छपरा जनपद में पहुंचाना था।