केरला पुलिस ने पीरबहोर पुलिस के सहयोग से दो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार….

बिहार में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक पर एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया…. यह जानकारी पुलिस ने दी…

पटना में बैठ कर साइबर ठग केरल के लोगों को चुना लगा रहे थे। जिन्हें पकड़ने के लिए केरल पुलिस कल यानी गुरुवार को पटना पहुंची और केरल पुलिस की टीम ने पीरबहोर पुलिस के सहयोग से 2 साइबर ठग को गिरफ्तार किया।

दरअसल पटना से बैठकर केरल के लोगों को ये साइबर अपराधी चुना लगा रहे थे। जिसकी पुख्ता जानकारी केरला पुलिस को मिली, जिसके बाद टीम पटना पहुंची और  पीरबहोर पुलिस के सहयोग से दो लोगों गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा कि इन साइबर ठगों ने पटना में बैठकर केरला के लोगों से लाखो की ठगी कर रहे थे। केरला पुलिस के अनुसार ये दो साइबर ठगो ने मीरा नाथ नामक  शिक्षक के अकाउंट से लाखो रुपये धोखे से डेबिट किया । 25 फरवरी को घटना को दिया अंजाम दिया था। केरल के अल्लापुजा इलाके के रहने  वाले शिक्षक से आरोपी सूरज कुमार (23 साल ) और अमन कुमार (21 साल )ने ठगी की घटना को अंजाम दिया था।

इस मामले की जांच करते हुए केरला की पुलिस पटना पहुंची है फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके बाद केरला की पुलिस आगे की कागजी करवाई कर इन्हे केरला ले जाने में जुट गई है।