shiftindia.com
नीतीश कुमार के दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली से पटना लौटे, जदयू कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
पटना, दिनांक 30.12.2023, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके पटना लौटने के क्रम में पटना हवाई अड्डा पर हजारों की संख्या में उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया। इस मौके पर सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, उर्फ़ ललन सिंह भी मौजूद थे। पटना हवाई अड्डा, जदयू कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ़ देखा जा सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली में हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा करते हुए नीतीश से पार्टी की बागडोर संभालने का आग्रह किया था। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों की तालियों की गूंज के बीच नीतीश कुमार ने आग्रह को स्वीकार कर लिया। मालूम हो कि नीतीश 2016 से 2020 तक पहले भी जेडीयू अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं ललन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी व्यस्तता के चलते वो पद छोड़ रहे हैं। जहाँ पहले नीतीश और ललन सिंह एक साथ, एक गाड़ी से बैठक में पहुंचे थे। बता दें कि मीटिंग में पहुंचने से पहले ललन सिंह नीतीश से मिलने उनके आवास गए थे जहां दोनों के बीच आधे घंटे बैठक चली।