बिहार में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल खत्म,माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया ऐलान

बिहार में लंबे समय से हड़ताल कर रहे शिक्षकों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। संघ ने घोषणा की है कि उनका सरकार के साथ बातचीत हो गयी है। उसके बाद सहमति बनने के बाद वे हड़ताल तोड़ने का निर्णय लिए हैं।

हालात सामान्य होने पर मांगों पर होगा विचार

शिक्षक संघ के नेता व विधान पार्षद केदार पांडे ने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा यह कहा गया है कि कोरोना संकट के बाद सामान्य स्थिति होते ही माध्यमिक शिक्षक संघ की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार होगा। वही हड़ताल के दौरान जो पढ़ाई की क्षति हुई है उसे छुट्टियों में सामंजन कर शिक्षकों के हडताल अवधी का वेतन भुगतान किया जाएगा। वहीं जिन शिक्षको पर हडताल के दौरान अनुशासनिक कारवाई यानी निलम्बन और प्राथमिकी दर्ज किकी गयी हा उसे वापस ले ली जायेगी .

25 फरबरी से हड़ताल कर रहे थे शिक्षक

आपको बताते चलें कि माध्यमिक शिक्षक समान काम के बदले समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। वहीं प्राथमिक शिक्षक 17 फरवरी से हीं हड़ताल पर थे। इस दौरान उन्हें मनाने की कई बार कोशिश भी की गयी थी।