सुहागरात पर ऐसा क्या हुआ कि लव मैरिज करने वाले जोड़े को खाना पड़ा ज़हर, जानिए पूरा मामला

गोपालगंज जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है , वहां लव मैरिज करने वाले एक जोड़े ने सुहागरात की रात को खुदखुशी करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि शादी के सात फेरे लेने के बाद जोड़े ने जहर खा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में जोड़े को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। बतादें कि यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र की है। हालांकि उन दोनों ने जानबूझकर जहर खाया या फिर अंजामे में, इस बात का अबतक पता नहीं चल सका है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जमशेदपुर के सोनाटे थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 साल की शांति देवी ने गोपालगंज के मीरगंज शहर के 30 साल के मुकेश कुमार सिंह से शनिवार को थावे मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद रविवार को मुकेश के घर में रिसेप्‍शन हुआ।

सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों को खाना खिलाने के बाद पति-पत्नी अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। इसके बाद जोड़े ने जहर खा लिया। प्रेमी जोड़े को सदर अस्पताल लेकर आए परिजनों के अनुसार, दोनों ने चिकन खाया था। शायद उसी में जहर मिला हुआ था। इसका अहसास परिवार के किसी सदस्‍य को नहीं था। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तब परिजनों को इसका पता चला। हालांकि उनके जहर खाने की वजह क्या है इसका फिलहाल पता नहीं चला है।

बताया जा रहा है कि दोनों को कमरे में बेहोशी की हालत में देखा गया था। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने दोनों का इलाज किया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रेमी जोड़ा बेहोशी की हालत में था इसलिए पूछताछ नहीं हो पाई।