Patna विज्ञान केंद्र में जल्द होगा ओशन गैलरी का उद्घाटन।

पटना विज्ञान केंद्र में बहुत जल्द ही ओशन गैलरी का उद्घाटन होने जा रहा है। ओशन गैलरी के उद्घाटन के बाद लोगों को समुद्र से जुड़ी चीजों के बारे से में जानकारियां मिलेंगी।

इस गैलरी की वजह से बिहार के बच्चे समुद्र के बारे में ज्यादा से ज्यादा समझ पाएंगे। यह गैलरी जनवरी महीने के अंत अंत तक बन जाएगी। इस गैलरी की सबसे खास बात यही है कि इसमें पहली बार ऑगमेटेड रियालिटी का इस्तेमाल किया जाएगा। पिछले आठ महीने से इस गैलरी पर काम चल रहा था। लेकिन अब गैलरी का काम लगभग पूरा हो चुका है। 2022 लाख की लागत से बनने वाली गैलरी से बिहार के लोगों के बीच समुद्र से जुड़ी जानकारियां बढ़ेगी।समुद्र के जन्म से लेकर उससे जुड़ी हर जानकारी गैलरी के माध्यम से दी जाएगी। गैलरी में घुसते ही वर्ष ऑफ ओशन आएगा, समुद्र का जन्म कैसे हुआ। फिर लाइट इन ओशन यानी समुद्र का पानी कभी गहरा नीला तो कभी हल्का नीला क्यों दिखता है।

ओशन समुद्र की गहराइयों में कितना प्रेशर होता है। सोनार, सेल्फी पॉइंट, ओशन करंट और, पॉल्यूशन इन ओशन जझ कचरे के बारे में बताया जाएगा। कौन साप्लास्टिक समुद्र के ऊपरी तट पर तैरता है और कौन गहराइयों में और सबसे आखिर में मिस्ट्री ऑफ ओशन रहेगा जिसमें फोटो के माध्यम से समुद्र से जुड़े रहस्मय चीजों के बारे में बताया जाएगा।

इस गैलरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमे रियालिटी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से आपके आसपास के वातावरण को डिजिटल रूप दिया जाएगा, जो देखने में एकदम वास्तविक दुनिया लगेगी। इस तकनीक का इस्तेमाल डिजिटल गेमिंग, शिक्षा, इंजीनियरिंग में किया जाता है।

कृष्ण विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर अमिताभ बताते है कि बिहार के बच्चों में समुद्र को लेकर काफी कम जानकारी होती है क्योंकि यहां समुद्र नहीं है। बच्चे जो किताबों में पढ़ते उन्हें यहां प्रैक्टिकल की मदद से बच्चो को पूरी जानकारी मिल पाएगी। गैलरी के माध्यम से उनको उनके हर सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे। इस गैलरी को डिजाइन ही इस तरह से किया गया है कि समुद्र से जुड़े हर पहलू पर लोगों की नजर जाए।

सहायक आफताब बहुसेन बताते हैं कि हमारे पास पहले भी एक औशन गैलरी थी लेकिन उसमें इतनी जानकारियां नहीं थीं। इस ओशन गैलरी को घूमने के बाद समुद्र से जुड़े जो सवाल है उन सवालों का काफी हद तक जवाब मिल जाएगा। पहले की ओशन गैलरी में बर्थ ऑफ ओशन और कुछ चीजें थीं। लेकिन इस गैलरी में रंग, प्रेशर, समुद्र में कितनी तरह की मछलियां और जानवर रहते हैं, यह सबकुछ बताया जाएगा।