shiftindia.com
पटना के हरमंदिर के मुख्य ग्रंथि का हुआ निधन, कुछ दिन पहले किया था गर्दन में कृपाण घोंप आत्महत्या का प्रयास।
बताया जाता हैं कि भाई राजेंद्र सिंह ऐसे तख्त के मुख्य ग्रंथी थे जिन्होंने पूर्व मुख्य ग्रंथी भाई मान सिंह के मौत के बाद मुख्य ग्रंथी के पद संभाला था। उन्होंने देश के महामहिम पूर्व राष्ट्रपति प्रतिमा पाटिल, डॉ-अब्दुल कलाम आजाद समेत देश के नामी-गिनामी हस्तियों को गुरू का सरोफा देकर गुरू महाराज से जुड़े चीजों को दर्शन कराया था। उन्होंने पंच-प्यारे में शामिल होकर कई प्रकाशोत्सव में संगतों की सेवा भी कीया है। बताते चले कि भाई राजेन्त सिंह ने 13 जनवरी की सुबह आठ बजे के आसपास तख्त परिसर स्थित आवास के अपने कमरे में संदिग्ध हालत में कृपाण से आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसके बाद में खून से लथपथ मुख्य ग्रंथी को गुरू गोबिन्द सिंह सदर अस्पताल के बाद पीएमसीएच भेजा गया था। जहाँ गहन चिकित्सा कक्ष में उनका ईलाज चल रहा था।