बिहार में अपराधियों के अंदर प्रसाशन का डर कम होता नजर आ रहा…इसका असर है कि आये दिन बदमाश और गुंडे किस्म के लोग अपने काले कारनामों को खुले आमअंजाम दे रहे…इसका एक और प्रमाण अब बिहार के छपरा से देखने को मिला…

बिहार के छपरा में एक किशोरी को रास्ते से अगवा कर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया है। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। बिहार के छपरा से एक दिल दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आई है। जहां नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। दो हैवानों ने नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक से किशोरी को अगवा कर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जिससे उसकी स्वास्थ्य बेहद खराब हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़िता के घरवालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अत्यधिक रक्त स्राव के कारण किशोरी की स्थिति गंभीर है। पीड़िता के स्वजन को बताया गया की लड़की किसी काम से महमूद चौक के समीप गई थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे अगवा कर लिया। फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, पीड़िता ने इस मामले में नगर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की है। उसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, पीड़िता के स्वजन आरोपी की खोजबीन में जुटे थे। स्थानीय लोगों के बीच भी घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने इस शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।