सिवान जिले के बडहरिया प्रखंड के उप प्रमुख का पति मीनाज अहमद उर्फ सल्लू चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में दो लडकियों के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगेहाथो सारण पुलिस ने अमनौर थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा…

बिहार पुलिस ने प्रखंड उप प्रमुख का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका तो अंदर का नजारा देख कर पुलिसकर्मी हैरान रह गये। उप प्रमुख का पति चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में दो लडकियों के साथ रंगरेलियां मना रहा था। गाड़ी से बड़ी संख्या में अवैध हथियार भी बरामद किये गये हैं। पुलिस कह रही है कि उप प्रमुख का पति पहले से ही आपराधिक मामलों का आऱोपी रहा है।

ये  बिहार के सारण जिले में हुआ है। सारण पुलिस अमनौर थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सड़क से गुजर रही एक गाड़ी में संदिग्ध गतिविधियां नजर आयी। उस स्कॉर्पियो गाड़ी में उप प्रमुख का बोर्ड भी लगा था। पुलिस ने गाडी की जांच की तो उसमें सिवान जिले के बडहरिया प्रखंड के उप प्रमुख का पति मीनाज अहमद उर्फ सल्लू बैठा था। गाडी में उसने अपने दोनों तरफ दो लड़कियों को बिठा रखा था औऱ चलती गाड़ी में ही अश्लील हरकतें कर रहा था। पुलिस ने उस गाड़ी को चला रहे जाहिद अली को भी धर दबोचा।

शराब का भी था पूरा इंतजाम…

पुलिस द्वारा पकडी गयी गाड़ी में शराब का भी इंतजाम होने की चर्चा है। सारण के एसपी गौरव मंगला ने मीडिया को बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी से गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा भी बरामद किया गया है।

सारण के एसपी ने कहा कि गिरफ्तार किये गये लोग सिवान जिले के हैं। लिहाजा सिवान जिले की पुलिस से उन लोगों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी ली जा रही है। पूरी जानकारी आने के बाद पुलिस और आगे की कार्रवाई करेगी।