पटना के बेली रोड स्थित फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा हुआ…एक स्कूली बस और पिकअप वैन में जबरदस्त टक्कर…पिकअप वैनड्राइवर और खलासी की मौके पर मौत…

कदमकुआं पुलिस ने राजेंद्र नगर से अपहृत लड़की को किशनगंज से किया बरामद…महज 500 रुपये के लिए लड़की का अपहरण कर उसे देह व्यापार में ढकेल दिया गया… अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस मानव तस्कर गिरोह को पकड़ने में जुट गई…

एक पिकअप वैन उल्टी दिशा से डिवाइडर क्रॉस कर सीधे स्कूली बस से टकरा गई। गनीमत है कि, इस दौरान स्कूली बस की रफ्तार अधिक नहीं थी, इस कारण बस  को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ लग गई।

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फ्लाईओवर के एक लेन पर जाम लगा हुआ है। पुलिस ने शव को पिकअप वैन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्कूल बस में मौजूद सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
शास्त्री नगर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वैन और स्कूल बस की सीधी टक्कर में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना भेज दी गई है। मामले की कार्रवाई की जा रही है।