पटना में बेखौफ अपराधी घटना को अंजाम दे रहे…अशोक सिनेमा के पास बाइक सवार अपराधियों ने मैनेजर सोनल कुमारी से लूटपाट कि घटना को अंजाम दिया…

कदमकुआं पुलिस ने राजेंद्र नगर से अपहृत लड़की को किशनगंज से किया बरामद…महज 500 रुपये के लिए लड़की का अपहरण कर उसे देह व्यापार में ढकेल दिया गया… अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस मानव तस्कर गिरोह को पकड़ने में जुट गई…

घटना उस वक्त हुई जब मंगवालर कि देर रात सोनल पाटलिपुत्र कॉलोनी के साइबर कैफे से काम खत्म कर स्कूटी से बुधा मार्ग होते घर जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार अपराधी स्कूटी के पास आकर पिस्टल तान दी और पर्स और चैन छीन कर भाग गए।

लड़की ने बताया कि पर्स में 20 हजार रुपया कैश, एप्पल मोबाइल और दूसरे सामान रखे हुए थे। लुटने के बाद बाइक से अपराधी भाग गए। यह घटन मंगलवार की रात 10:30 बजे GPO फ्लाई ओवर पर घटी। इस मामले को बुधवार को कोतवाली थाना में FIR दर्ज कराई गई है।

लड़की ने बताया कि पहले उसे लगा कि लड़के उसे छेड़ छाड़ करने आए है। लेकिन वो पहले मेरे गले पर हाथ डाल दिया। बदमाशों ने तीन बार चेन झपटने की कोशिश की। इसके बाद उसने झपट लिया। उसने पिस्टल तान दिया और पर्स भी छीन लिया और इनकम टैक्स कि ओर भाग गए। सोनल ने थाना में बताया कि वो एक होटल के कैफे का मैनेजमेंट देखती है और दिनभर का जो भी कलेक्शन होता है उसके पास था। जब काम खत्म करने के बाद कल रात को बोरिंग रोड से पोस्टल पार्क स्थित अपने घर लौट रही थी। उस दौरान यह घटना हुई।