shiftindia.com
मुख्यमंत्री ने पारस अस्पताल जाकर पूर्व सांसदशिवानंद तिवारी के स्वस्थत की जानकारी ली
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी के स्वास्थ्य की हालत जानने के लिए पारस अस्पताल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने पारस अस्पताल में इलाजरत शिवानंद तिवारी से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने चिकित्सा कर रहे चिकित्सकों से शिवानंद तिवारी के इलाज के बारे में ताज़ा जानकारी ली। वहीं मुख्यमंत्री ने शिवानंद तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।