Big breaking: मुंबई में भरभरा कर गिरा निर्माणधीन बिल्डिंग, बिहार के 3 मजदूरों की गई जान कई मजदूरों के दबे होने की आशंका……

इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर बिहार के छपरा से सामने आ रही है। मुंबई बिल्डिंग हादसे में छपरा के 3 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि 2 घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 अभी भी लापता हैं। यह सूचना मृतकों के परिजनों तक पहुंचने के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है। माता-पिता के साथ ही अन्‍य रिश्‍तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कैसे हुआ हादसा……

बता दें कि मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार देर रात को एक मकान भरभरा कर गिर गया था। इसमें कई लोग फंस गए थे। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने मलबे में दबे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। हालांकि, इस हादसे में 3 लोगों की मौत भी हो गई।

जानकारी के अनुसार, मुंबई हादसे में तरैया के चैनपुर खराटी गांव के 5 मजदूर मलबे में दब गए थे। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत की खबर आ रही है, जबकि कई के अभी भी लापता होने की संभावना जताई जा रही है। हादसे में अपनों के खोने की खबर बिहार के छपरा पहुंचते ही महादलित टोले में मातम फैल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतकों के नाम….

रामाधार मांझी के पुत्र पप्पू पासवान, राहुल पासवान और बिरजू पासवान, भोला बांसफोड़ के पुत्र अजय बासफोर तथा गुड्डू बासफोर हादसे के शिकार हुए हैं। वहीं, चइत बासफोर व संजय मांझी का उपचार चल रहा है। खराटी गांव के विनोद मांझी, गुड्डू बासफोर और अजय बासफोर के मौत होने की सूचना मिल रही है।

कुछ का चल रहा इलाज, तो कई अभी भी लापता
संजय मांझी और चइत बासफोर का इलाज चल रहा है। वहीं, पप्पू मांझी , राहुल मांझी और बिरजू मांझी (तीनों भाई) के साथ अखिलेश मांझी अभी भी लापता हैं। इस घटना से गांव में चीख पुकार मची हुई है। परिजनों ने बताया कि सभी मुंबई के कुर्ला में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में सेंटिंग का कार्य करते थे। अचानक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे में सभी दब गए। इस हादसे में 3 की मौत होने की सूचना मिल रही है। दो लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 अब भी लापता हैं।